ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

इंदौर में सरेराह हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की, मकान पर चला बुलडोजर

भोपाल। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में सरेराह हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की और उसके मकान पर बुलडोजर चला दिया।
मामला लगभग एक सप्ताह पुराना है, जब कनाड़िया थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में सद्दाम खान और शोएब ने अपने साथियों के साथ कार में बैठे परिवार पर चाकू से हमला कर दिया था।

इस हमले में ट्रांसपोर्ट कारोबारी दीपक सौंधिया की मौत हो गई थी। वहीं, उसका भाई घायल हुआ था। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने मुख्य आरोपी सद्दाम खान उसकी महिला मित्र के अलावा कुलदीप तोमर और शोएब खान को गिरफ्तार कर लिया था।

साथ ही हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए लोगों के वाहनों को भी जब्त किया था। इन आरोपियों ने वारदात को तब अंजाम दिया था, जब वे पब में शराब पीकर घर लौट रहे थे और आगे निकलने की होड़ में दीपक सौंधिया की कार को टक्कर मार दी थी।

जब सौंधिया और उनके परिवार के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई तो आरोपी आग बबूला हो गए और उन्होंने चाकू से हमला कर दिया।
प्रशासन ने नगर निगम के अमले के साथ सोमवार को आरोपी सद्दाम के पिपलियाहाना स्थित मकान पर बुलडोजर चला दिया। कुछ घंटे में ही मकान को जमींदोज कर दिया गया।

#khas khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.