ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...

श्री पशुपतिनाथ लोक का निर्माण 25 करोड़ की लागत से होगा : विधायक श्री सिसोदिया, बैठक संपन्न

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में पशुपतिनाथ लोक निर्माण के संबंध में एक विशेष बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पर्यटन विभाग भोपाल के इंजीनियरों एवं कलाकारों द्वारा मंदिर प्रबंध समिति के समक्ष पशुपतिनाथ लोक कार्य का प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। इसमें बताया गया कि यह लोक 25 करोड़ की लागत से निर्मित होगा। प्रेजेंटेशन में पार्किंग, रोड व्यवस्था, ई व्हीकल, लोक परिसर आदि के संबंध विस्तार से बताया गया। इस दौरान कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रामादेवी बंशीलाल गुर्जर, एडिशनल एसपी  गौतम सोलंकी सहित अन्य सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
विधायक श्री सिसोदिया द्वारा पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए लोक के निर्माण से पहले 5 मिनट की एक फिल्म तैयार किया जाए। उस फिल्म को यहां की जनता देख सके। उस फिल्म को जनता के सामने दिखाया जाएगा। जिससे निर्माण में कुछ परिवर्तन करना हो तो फाइनल ड्राइंग डिजाइन बनने से पहले परिवर्तन किया जा सके। पशुपतिनाथ लोक निर्माण को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में जो प्रेजेंटेशन बनाया गया है। उसको और बड़ा रूप देने की आवश्यकता है। पूरी प्लान के साथ में टेंडर लगाया जाए। निर्माण कार्य में अच्छे संसाधन का प्रयोग हो। पशुपतिनाथ लोक के कार्य को फाइनल करने से पूर्व महाकाल लोक, सांवरिया सेठ मंदिर एवं होरी हनुमान मंदिर के निर्माण में जो तकनीकी और कारीगरी प्रयोग किया गया है। उसको भी पर्यटन विभाग के हस्तशिल्प एवं इंजीनियर जा कर देखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.