ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर में 1000 बिस्तर अस्पताल एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री चौहान केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर एवं श्री सिंधिया ने नवनिर्मित अस्पताल का किया भ्रमण
अस्पताल से अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ होंगी उपलब्ध

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ग्वालियर में नवनिर्मित 1000 बिस्तर अस्पताल एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। नवनिर्मित अस्पताल से ग्वालियर अंचल को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलव्ध होंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नवनिर्मित अस्पताल का भ्रमण कर उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ ही पैथोलॉजी एवं आयुष्मान कक्ष का निरीक्षण किया।

इस दौरान प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, खाद्य एवं बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1672554210301468674?s=20मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं की जिंदगी बदलने का संदेश लेकर मैं अपनी बहनों के बीच आया हूँ। हम केवल लाड़ली बहना योजना तक ही सीमित नहीं रहेंगे, महिलाओं की आमदनी 10 हजार रूपए प्रतिमाह करना हमारा संकल्प है। आजीविका मिशन के माध्यम से सरकार यह काम करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित हुए भव्य “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन” सह मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सम्मेलन में भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति देखकर कहा कि यह बहनों की ताकत का जागरण है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.