कांग्रेस का धरना-पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा एकजुट हो जाओ, लड़ो। डरो मत और भाजपा की सरकार मिटाओ
भोपाल। कांग्रेस ने प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश सरकार के महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार, सतपुड़ा भवन में हुई आगजनी सहित भाजपा शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ शनिवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने धरना, प्रदर्शन किया। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा एकजुट हो जाओ। लड़ो। डरो मत। और भाजपा की सरकार मिटाओ। यही मेरी आपसे प्रार्थना है।
https://twitter.com/INCMP/status/1672541168058392576?s=20
जितने ये भ्रष्ट मंत्री, संतरी, मुख्यमंत्री,अधिकारी, दलाल, इनकी एक-एक की जांच कराके, इनको जहां भेजना चाहिए। वहां सब जानते हैं। वहां इनको भेजा आएगा।
गौरतलब है मध्यप्रदेश पीसीसी चीफ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पार्टी के सभी बड़े नेताओं को महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार, पोषण आहार घोटाला, सतपुड़ा भवन की आगजनी सहित तमाम मुद्दों पर प्रदेश व्यापी प्रदर्शन का आह्ववान किया था।
प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस नेता नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह उज्जैन, अरुण यादव ने बुरहानपुर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मप्र प्रभारी जेपी अग्रवाल ने ग्वालियर में प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। डॉ. गोविंद सिंह-उज्जैन, विवेक तन्खा और संजय कपूर जबलपुर, सुरेश पचौरी-भोपाल, कांतिलाल भूरिया-झाबुआ, अजयसिंह-सीधी,सह प्रभारी सीपी मित्तल-सतना, सज्जन सिंह वर्मा-देवास, एनपी प्रजापति-नरसिंहपुर, जीतू पटवारी-इंदौर और कमलेश्वर पटेल-रतलाम, पुर्व सासंद सुश्री मीनाक्षी नटराजन, नुरीखान नीमच में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।
https://www.youtube.com/live/ETjpjve3rhA?feature=shareप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंडला जिले में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश मे 18 वर्ष से चौपट सरकार है निचे से उपर तक चौपाट। मध्यप्रदेश मे आदिवासीयो पर अतिक्रमण मे नम्बर वन है। यह केन्द्र के आंकडे है।