ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

नीमच कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं अपर कलेक्‍टर श्रीमती नेहा मीना व प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख श्रीमती प्रीती संघवी नई दिल्‍ली मे भूमि सम्मान प्लैटिनम अवार्डश् से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा

भोपाल। देश में 68 ज़िलों को भू अभिलेखों के आधुनिकरण, ग्राम नक़्शों के डिजिटलाइज़ेशन, अभिलेख़ागार के मॉडरनिज़ेशन व लैंड रिकॉर्ड्स के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों  के लिए “भूमि सम्मान प्लैटिनम अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा।जिसमें मध्य प्रदेश से चयनित 15 जिलों में नीमच ज़िले को यह सम्मान दिया जाएगा।

राष्ट्रपति द्वारा 18 जुलाई 2023 को प्रात: 11 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में “भूमि सम्मान प्‍लेटिनम अवार्ड” प्रदान किए जाएँगे।

शुक्रवार को सचिव डिपार्टमेंट ऑफ़ लैंड रिसोर्सेज़ व्‍दारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से सभी ज़िलों को अनुकरणीय कार्य करने के लिए बधाई दी और कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई।

अपर कलेक्‍टर श्रीमती नेहा मीना व्‍दारा सतत मॉनिटरिंग में भू-अभिलेखों के डिजिटलाईजेशन एवं अभिलेखों के मॉडरनिजेशन का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण कराया गया। साथ ही नीमच जिले में विगत वर्ष में श्रीमती नेहा मीना व्‍दारा उक्‍त के संबंध में नक्‍शे के शुद्धिकरण के कार्य की सतत मॉनिटरिंग कर, उनके डिजिटलाईजेशन के कार्य को पूर्ण करवाया गया।

यह पुरस्‍कार कलेक्‍टर  दिनेश जैन एवं अपर कलेक्‍टर श्रीमती नेहा मीना व प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख श्रीमती प्रीती संघवी प्राप्‍त करने के लिए नई दिल्‍ली जाएगी। ज्ञातव्‍य हो, कि पूर्व में भी श्रीमती नेहा मीना को दो बार राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.