भोपाल। सीहोर जिले में सरकारी डाक्टरर्स का पूरा वक्त प्रायवेट प्रैक्टिस में जा रहा है। ये डाक्टर्स सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों का सिर्फ खानापूर्ति करते हुये इलाज करते हैं। इससे दूरदराज से आये और गंभीर मरीज बेहद परेशान होते हैं। सरकारी डाक्टर्स तय वक्त तक अस्पताल में नहीं बैठते और मरीजों को उनके हाल पर छोड़ देते हैं। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं सीएमएचओ, सीहोर से प्रकरण की जांच कराकर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही यह भी पूछा है कि शासकीय विशेषज्ञ सर्जन चिकित्सकों द्वारा जिला चिकित्सालय में कितने-कितने ऑपरेशन किये हैं और उन्हीं के द्वारा प्रायवेट चिकित्सालयों में कितने-कितने ऑपरेशन किये गये हैं ? इस संबंध में माह जनवरी 2023 से जून 2023 तक की जानकारी प्रेषित करें। शासकीय सर्जन चिकित्सक जिला चिकित्सालय में सुविधाएं उपलब्ध होने पर भी प्रायवेट अस्पताल में ऑपरेशन किन परिस्थितियों में कर रहे है ? आयोग ने लिया संज्ञान, यह भी स्पष्ट करें।
ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त
मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द...
एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...
मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि...
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...
गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में
मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज