ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

योगा के साथ सात्विक खुराक भी आवश्यक है- राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा मध्यप्रदेश के विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी

भोपाल। जबलपुर के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ’निरोग रहने के लिए योग करें। वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग के ध्येय वाक्य को लेकर बुधवार को मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। यह योग केवल योग दिवस के दिन नहीं करना, बल्कि रोजाना करना है। स्वस्थ रहना भी देश की सबसे बड़ी सेवा है। अस्पतालों में भीड़ क्यों लगाएं। योग करें, स्वस्थ रहें, मस्त रहें। योग जोड़ता है।’ ब्ड ने घोषणा करते हुए कहा, ’मध्यप्रदेश के विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ऐलान
जबलपुर में योग के इस मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ’आज पूरा विश्व योगमय है। निरोग रहने के लिए योग करें। यह योग केवल योग दिवस के दिन ही नहीं करना है, बल्कि रोजाना करना है। स्वस्थ रहना भी देश की सबसे बड़ी सेवा है। अस्पतालों में भीड़ क्यों लगाएं? योग करें, स्वस्थ रहें, मस्त रहें। योग जोड़ता है।’ वहीं सीएम ने इस अवसार पर ऐलान किया कि ’मध्यप्रदेश के विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी।
राज्यपाल बोले योग के साथ सात्विक खुराक जरूरी
जबलपुर में योग दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि ’आजकल के बच्चे पिज्जा खाते हैं और उसे पचाने के लिए थम्सअप की बोतल साथ रखते हैं। तैलीय पदार्थ और तीखा मत खाओ। योगा के साथ सात्विक खुराक भी आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.