मंदसौर। विषेष न्यायधीष पॉक्सो एक्ट मंदसौर ने आरोपी संदीप पिता जगदीष बागरी उम्र 20 साल निवासी गुराडिया शाह थाना दलौदा जिला मंदसौर को नाबालिग पीडिता के साथ बलात्कार के अपराध में दोषी पाते हुए 20 वर्ष का सश्रम कारावास और अर्थदण्ड से दण्डित किया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा घटना के संबंध में बताया कि 01.03.2022 को पीड़िता के पिता ने थाना दलौदा में उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखाई कि 27.02.2022 को मेरी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष 6 माह है को आरोपी संदीप द्वारा भगा ले जाने की शंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी कार्यवाही के दौरान पुलिस ने पीडिता को दस्तयाब कर घटना के संबध्ां में पूछताछ की पूछताछ के दौरान पीडिता ने कथन किये कि आरोपी संदीप उसे अपने साथ बहला फुसलाकर मोटरसाईकिल पर बिठाकर प्रतापगढ व प्रतापगढ से बस में बिठाकर गुजरात उसके सेठ के कुंए पर ले गया था जहां पर उसने पीडिता के साथ बलात्कार किया था। थाना दलौदा पुलिस द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय द्वारा अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होकर आरोपी को दोषसिद्ध किया।
ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त
मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द...
एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...
मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि...
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...
गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में
मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज