ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

मंदसौर नपा वार्ड क्र. 27 मे कांग्रेस की 440 मतो से एतिहसीक जीत, कार्यक्रताओ ने जुलुस निकाला

मन्दसौर। भाजपा और कांग्रेस के बीच हुए चुनावी मुकाबले मे नगर पालिका मंदसौर के वार्ड नंबर 27 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तबस्सुम साबिर हुसैन की 440 मतो से ऐतिहासिक जीत हुई। रिटर्निग आफिसर नगर पालिका मंदसौर/कलेक्टर दिलीप कुमार यादव से प्राप्त जानाकारी के अनुसार वार्ड 27 मे कुल मत 2151 और डाले गये मत 1480 जिसमे भाजपा उम्मीदवार को 520 और कोंगेस उम्मीदवार को 960 मत प्राप्त हुए।

मंदसौर जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी डॉ अर्चना जायसवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मन्दसौर नगर पालिका के वार्ड 27 के उप चुनाव में संगठन की एकजुटता,कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं स्थानीय स्तर से उम्मीदवार का चयन कांग्रेस की जीत का बड़ा कारण रहा। डॉ जायसवाल ने कहा कार्यकर्ता इस जीत को विधानसभा की जीत में तब्दील करने के लिए तैयार रहें, जिस तरह से इस उपचुनाव में सभी ने एकजुटता से मेहनत व परिश्रम किया,इसी प्रकार आगे भी एकजुटता के साथ भाजपा को प्रदेश व जिले से उखाड़ फेंकने के लिए अपनी निरंतर सक्रियता बनाए रखें।

अपनी जीत पर नवनिर्वाचित पार्षद तबस्सुम साबीर हुसैन ने कहा कि वार्ड के मतदाताओं ने उन्हें अपार स्नेह व आशीर्वाद दिया है। मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगी। उनके सुख दुःख में हमेशा साथ रहूँगी। बिना किसी भेदभाव के वार्ड कार्य करूँगी एवं पेयजल की समस्या को जल्द दूर करने का प्रयत्न करूँगी। इस दौरान पीजी कॉलेज से एक विजयी जुलूस निकाला गया जो गांधी चौराहा पर पहुंचा जहां राष्ट्र पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद वार्ड 27 में भी आभार व्यक्त किया गया।

कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं,वरिष्ठ नेताओं, मंडलम,सेक्टर के पदाधिकारियों,मोर्चा संगठन, विभाग,प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित आम नागरिकों इस जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए। जगह जगह स्वागत किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.