ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

प्रभारी सीएमएचओ डॉक्टर को उनके सरकारी आवास में 10000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया

भोपाल। आगर मालवा में लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने शुक्रवार सुबह सवेरे छापामार कार्रवाई करते हुए प्रभारी सीएमएचओ डॉक्टर रमेश चंद्र कुरील को गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त का दावा है कि उन्होंने डॉक्टर कुरील को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
शिकायतकर्ता का नाम डॉक्टर भगवान दास राजोरिया बताया गया है। संविदा के आधार पर पदस्थ हैं। इनकी रिपोर्ट अच्छी बनाने के बदले 20000 की रिश्वत मांगी थी। डॉक्टर राजोरिया ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से कर दी। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस टीम द्वारा शिकायत के आधार पर प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन की गई। एविडेंस कलेक्ट करने के बाद ट्रैप की कार्रवाई प्लान की गई। शिकायतकर्ता डॉक्टर राजोरिया को केमिकल युक्त 10000 देकर रिश्वत की रकम अदा करने के लिए भेजा गया। सीएमएचओ ने उन्हें अपने घर बुलाया। यहां पर जैसे ही रिश्वत की रकम का लेनदेन पूरा हुआ, लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई कर दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पास से वही केमिकल युक्त नोट बरामद हुए जो शिकायतकर्ता को दिए गए थे।
केमिकल टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया। लोकायुक्त टीम का नेतृत्व डीएसपी सुनील तालान एवं इंस्पेक्टर बसंत श्रीवास्तव कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह दशहरा मैदान स्थित शासकीय क्वार्टर में प्रभारी सीएमएचओ डॉक्टर रमेश चंद्र कुरील को उनके सरकारी आवास में 10000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.