ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

Bhopal / भोपाल-जबलपुर के बीच 27 जून से वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

भोपाल-जबलपुर के बीच 27 जून से चलने वाली भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन भोपाल से सुबह 9.30 बजे रवाना होगी और दोपहर 2 बजे जबलपुर पहुंचेगी। फिर जबलपुर से 2.30 बजे दोपहर को चलकर शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेगी। दोनों ही तरफ से अभी ट्रेन के स्टॉपेज इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर तय किए गए हैं। जबकि सूत्रों की मानें तो जल्द ही इसमें नर्मदापुरम को भी शामिल किया जा सकता है। ट्रेन का किराया कितना होगा इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि रेलवे के जबलपुर के पीआरओ ने कहा कि वंदेभारत का अधिकृत शेड्यूल और हाल्ट को लेकर हमारे पास कोई पत्र नहीं आया है, पर हमें तैयारियां करने को कहा गया है और निर्देश मिलने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्वागत की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.