ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

विधायक श्री सिसोदिया ने कहा पार्षद जनता व नपा के अधिकारीगणो के मध्य सेतु का काम करे, मदसौर जिले के सभी 11 नगरीय निकायो के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगणो का प्रशिक्षण सम्पन्न

मंदसौर। नगरीय निकायो के नवनिर्वाचित पार्षदगण्धो के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सीतामउ फाटक उघानिकी महाविघालय मंदसौर में आयोजित की गयी। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में मदसौर जिले के सभी 11 नगरीय निकायो के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगणो ने सहभागीता की। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ मंदसौर विघायक यशपालसिंह सिसौदिया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि पार्षदगणो को जनसेवा के लिये पुरे पॉच वर्ष का समय मिलता है। वे अपने इस कार्यकाल में जनता के कामो को सर्वोच्च प्राथमिकता दे, जनता व नपा के अधिकारीगणो के मध्य सेतु का काम करे। उन्हे योजनाओ का लाभ दिलाये। आपने कहा कि आरक्षण के कारण अगली बार आपको यदि इसी वार्ड से चुनाव लडने का मौका नही मिलता है तो इसके लिये पुरी सजगता सेअपने वार्ड के आसपास के लोगो से भी जीवित सम्पर्क रखे ताकि अवसर आने पर वहा जनता स्वयं ही आगे आकर अपने वार्ड से चुनाव लडाये।
सेवानिवतृत्त आईएएस अधिकारी एसपी त्रिपाठी ने प्रशिक्षण वर्ग में शामिल पार्षदगणो को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि आज का यह प्रशिक्षण वर्ग मप्र शासन के दिशा निर्देश के अनुरूप आयोजित हो रहा है ताकि आगामी समय के लिये पार्षदगण अपनी चुनौतिया का सामना कर सके। आपने कहा कि पार्षदगण अपना व्यवहार मृदुभाशी रखे यदि कोई व्यक्ति आक्रोषित होकर आता भी है तो प्रतिकार करने की बजाय मृदुभाषा से उसकी बात का जबाब दे।
सेवानिवत्त संयुक्त कलेक्टर शरद कुमार श्रोतिय ने कहा कि पार्षदगण अपने अधिकारो व कर्तव्यो के प्रति सचेत रहे। जनता के कामो के लिये अधिकारीयो कर्मचारिययो के साथ संवाद बनाये रखे। नगरीय निकायो के लिये शासन की जो भी योजनाओ है उन योजनाओं की जानकारी से अपने को अपडेट रखे।
प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार सिंह, जिला साख्यिकी विभाग के अधिकारी जेके जैन, नारायणगढ सीएमओ प्रमोद जैन ने प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओ में सहयोग प्रदान किया। इस प्रशिक्षण वर्ग में मंदसौर नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित मंदसौर जिले की नगरीय निकायो के अध्यक्षगण, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.