ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

इंटर्न का मानदेय 8 हजार रूपये से बढ़ा कर 10 हजार रूपए प्रतिमाह, लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में जनसेवा मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है- मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल। मंत्रि-परिषद ने लोक सेवा प्रबंधन विभाग अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा अनुरूप “मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम” CMYIPDP प्रोग्राम में संशोधन की स्वीकृति दी है। CMYIPDP प्रोग्राम में इंटर्न का मानदेय 8 हजार रूपये से बढ़ा कर 10 हजार रूपए प्रतिमाह किया जाएगा। इंटर्न की नियुक्ति अब ब्लॉक स्तर के साथ पंचायत स्तर पर की जाएगी।

साथ ही मंत्रि-परिषद ने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर नियुक्ति के प्रावधान में संशोधन के संबंध में लोक सेवा प्रबंधन के 13 मई 2021 को जारी आदेश की कंडिका VIII में संशोधन प्रतिस्थापित करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें प्रदेश के विकास और जनता की सेवा करने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान जनता की जिंदगी बदलने का मिशन है। प्रदेश में 4 हजार 700 नए सीएम जनसेवा मित्रों की और भर्ती की जाएगी, जिससे पंचायत स्तर तक उनकी पहुँच हो सके और सरकार के कार्यों में उनका योगदान मिल सके। लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में जनसेवा मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय के समत्व भवन में सीएम जनसेवा मित्रों से सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता की बेहतरी के लिए हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में जनसेवा मित्रों ने अच्छी भूमिका निभाई है। जनसेवा मित्रों ने लाड़ली बहना योजना की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनसेवा मित्रों को आगे भी अपनी भूमिका ठीक ढंग से निभानी है। अलग-अलग माध्यमों से इस योजना को बहनों तक पहुँचाना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का भी प्रचार-प्रसार करें। जनता की कठिनाइयों और समस्याओं को भी मेरे पास पहुँचाए। योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ मिले। जनहित के अनेक कार्यों में नागरिकों की भागीदारी हो। इस बात का प्रयास किया जाए कि जनसेवा मित्रों की पंचायतों में पहुँच हो जाए। उन्होंने जनसेवा मित्रों से कहा कि मतदान के यज्ञ में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने का प्रयास करें। प्रशासन और सरकार का सहयोग जनसेवा मित्रों को मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनसेवा मित्र सरकार के महत्वपूर्ण अंग हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चल कर कार्य करें। जनसेवा मित्रों में अनंत क्षमता है, जिसका प्रकटीकरण कार्यों को बेहतर करने में करें। पूरी क्षमता, संवर्धन और प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर तरीके से जनसेवा में जुट जाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवाओं को जनसेवा मित्र के रूप में ज्वाइन करने के लिए शुभकामनाएँ दी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए 25 जनसेवा मित्र उपस्थित थे। जिलों से जनसेवा मित्र वर्चुअली जुड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.