ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

कृषि साख सहकारी संस्था प्रबंधक पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ,निष्पक्ष जांच की मांग

नीमच ‌। समीपवर्ती ग्राम चंदू के ग्रामीण श्यामलाल गुर्जर, रामलाल गुर्जर ,नाथू लाल गुर्जर, किशोर गुर्जर ,गोपाल गुर्जर, घीसालाल गुर्जर, रामू गुर्जर आदि ने प्राथमिक कृषि सहकारी साख सहकारी संस्था मर्यादित चंदू के प्रबंधक मांगू सिंह पिता भीम सिंह राजपूत एवं उनके कर्मचारियों द्वारा लाखों रुपए के भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार दोपहर जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा । हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि 3 वर्ष  पूर्व कर्ज माफी योजना में किसानों के साथ लाखों रुपए का घोटाला किया है ।किसानों का कर्ज माफ होने के बाद भी उन्होंने उनको कर्ज नहीं दिया और कागजात में ऋण माफ कर दिया और उनके द्वारा प्रबंधक की सांठगांठ से  इसके अंतर्गत आने वाले उपकेंद्र गांव में भी राशन को लेकर भेदभाव किया गया इनके मिलने वालों और रिश्तेदारों सामाजिक कार्यक्रमों में शादी समारोह में मौसर मांगलिक कार्यक्रमों के लिए क्विंटलों अनाज रुपए लेकर कालाबाजारी के माध्यम से बेच दिया गया ।गरीब किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया।  गेहूं अनाज ऊंचे दामों पर शादी मांगलिक  मौसर के कार्यक्रम के लिए कालाबाजारी के माध्यम से बेच दिया। खाद बीज में भी किसानों के साथ भेदभाव अपनाया गया समय पर उचित मूल्य की दुकान पर अधिकतर समय अनाज नहीं मिलता है। इसकी भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई। मांगू सिंह द्वारा सोसाइटी में होने वाली सभी शासकीय योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं दिया जाता है। गरीबों की योजनाओं का अनाज  अभी तक लाखों रुपए का भ्रष्टाचार के साथ धोखाधड़ी कर बेच चुके हैं। प्रबंधक विगत 15 वर्षों से इस समिति में है। किसान इसकी शिकायत नहीं कर पा रहे हैं समिति में जातिवाद के आधार पर सेवारत है ।इसकी भी निष्पक्ष कानूनी जांच की जाए कर्मचारियों की मिलीभगत से विगत 5 वर्षों में करोड़ों रुपए का घोटाला हो गया है। सोसाइटी के माध्यम से आने वाले सभी शासकीय योजनाओं की निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई ।प्रबंधक के द्वारा वर्तमान में ₹50लाख की जमीन भी खरीदी है। राजनीतिक पहुंच के कारण आज तक किसी भी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।  प्रबंधक मांगू सिंह शासकीय कर्मचारी होते हुए राजनीतिक कार्यों को करते हैं।मांगू सिंह का इस समिति से अन्यत्र स्थानांतरण के बाद निष्पक्ष अन्य जिले की विशेष टीम बुलाकर न्याय पूर्ण संगत तरीके से निलंबन करने की मांग की गई ‌।
-इधर अरनिया बोराणा निवासी एक ग्रामीण श्याम लाल गुर्जर द्वारा 13 जून को मंगलवार जनसुनवाई में भी जनसुनवाई क्रमांक 18 79 क्रमांक पर शिकायत की गई है।जिसमें जिला कलेक्टर द्वारा एसडीएम नीमच को भ्रष्टाचार के संबंध में जांच के निर्देश प्रदान किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.