ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

नीमच के गौरव दिवस के अवसर पर बीपी एवं शुगर जॉच शिविरों में उमड़ी भीड

कलेक्टर दिनेश जैन, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हालदर, विधायक दिलीप सिंह परिहार, एडीएम सुश्री नेहा मीना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा ने  करवाई जांच 

नीमच। शहर के गौरव दिवस के अवसर पर 3 जून को जिला मुख्यालय नीमच में लगभग 100 स्थानों पर बीपी की जांच एवं शुगर की जांच के लिए शिविरों का आयोजन किया गया । इन शिविरों में जांच के लिए नागरिकों ने काफी उत्साह दिखाया और सुबह से ही शिविरों में काफी भीड़ नजर आई। शिविर में  अपनी जांच के लिए आई लाडली बहनाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

    कलेक्टर दिनेश जैन ने नीमच शहर के रेलवे स्टेशन बघाना, प्राइवेट बस स्टैंड मूलचंद मार्ग नरसिंह मंदिर घंटाघर, फोर जीरों भारत माता मंदिर, पिपली चौक नीमच सिटी ,विद्या मंदिर यादव मंडी, फ्वारा चौक,  सादड़ी रोड बघाना, कलेक्ट्रेट नीमच एवं गोमाबाई नेत्रालय नीमच में गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित निशुल्क बीपी एवं शुगर जांच शिविर का निरीक्षण कर, स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा की जा रही बीपी एवं शुगर की जांच के कार्य का जायजा लिया और शिविर में जांच करवा चुके नागरिकों की संख्या आदि की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों व मैदानी अमले को अधिकाधिक नागरिकों को प्रेरित कर, उन्हें शिविर में लाकर अपने बीपी एवं शुगर की जांच करवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर श्री जैन के निरीक्षण दौरान इन केंद्रों पर जांच के लिए महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें देखी गई। बीपी और शुगर की निशुल्क जांच के प्रति नागरिकों में काफी उत्साह देखने को मिला। कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड एवं बाजारों में दुकानों पर पहुंचकर, नागरिकों, दुकानदारों को अपना बीपी एवं शुगर की निशुल्क जांच करवाने के लिए प्रेरित किया।

     कलेक्टर दिनेश जैन ने कलेक्ट्रेट स्थित जांच केंद्र पर अपनी बीपी एवं शुगर की जांच करवाई और स्वास्थ्य कर्मचारियों के हाथों अपना जांच कार्ड प्राप्त किया। एडीएम सुश्री नेहा मीना ने भी बघाना स्थित शिविर में पहुंचकर, जांच कार्य का जायजा लिया और कर्मचारियों का आवश्यक निर्देश दिए। एडीएम सुश्री नेहा मीना ने यहां अपनी बीपी एवं शुगर की जांच करवाई।

     विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भी पेट्रोल पंप बघाना पर स्थापित मोबाइल जांच केंद्र पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा के साथ अपनी शुगर एवं बीपी की जांच करवाई और जांच कार्ड प्राप्त किया। इस निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हालदर पार्षदगण स्वास्थ्य कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.