ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

पटवारी पांच दिन काम नहीं करेंगे, सीमांकन की समस्या और प्रमोशन के मुद्दे पर उनकी नाराजगी

भोपाल। मध्यप्रदेश के करीब 19 हजार पटवारी बुधवार से 3 दिन की छुट्‌टी पर चले गए। सीमांकन की समस्या और प्रमोशन के मुद्दे पर उनकी नाराजगी है। दो दिन सरकारी अवकाश होने से भी पटवारी काम नहीं करेंगे। इस तरह वे पांच दिन छुट्‌टी पर रहेंगे।

पटवारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि पटवारियों के पास संसाधनों की कमी है। दूसरी ओर, विशेष भर्ती अभियान के तहत नियुक्त 500 राजस्व निरीक्षकों द्वारा सीमांकन कार्य नहीं किए जाने से पटवारियों पर काम का दवाब है, क्योंकि पटवारियों के पास पहले से अत्यधिक कार्य है। ऐसे में पटवारी सीमांकन कार्य नहीं कर सकते। इसलिए पटवारियों को समान कार्य समान वेतन के आधार पर 2800 ग्रेड-पे नहीं दिया जाता और समस्याओं का समाधान नहीं होता, पटवारी सीमांकन कार्य नहीं करेंगे। न ही सीमांकन कार्य में किसी प्रकार का सहयोग करेंगे। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में सीमांकन कार्य से विरत रहने, समान कार्य समान वेतन के आधार पर 2800 ग्रेड-पे देने एवं अन्य विषयों को लेकर 4 मई को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें कहा गया था कि 23 मई तक मांगें पूरी कर दें, लेकिन तय समय सीमा में मांगें पूरी नहीं की गई। इसके चलते 24, 25 और 26 मई तक पटवारी सामूहिक अवकाश पर चले गए। 27 मई को शनिवार और 28 मई को रविवार है। सरकारी छुट्‌टी होने से इन दो दिन भी पटवारी काम नहीं करेंगे। इस तरह पटवारी लगातार पांच दिन कार्य से दूर रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.