ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आपत्ति 15 मई तक दर्ज करें

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आवेदन पर  01 मई से 15 मई 2023 तक आपत्ति प्रकरणो को पोर्टल / एप के माध्यम से प्राप्त की जायेगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए  वेबसाइट पर https://cmladlibahna.mp.gov.in एन्टर बटन दबाये। लाड़ली बहना पोर्टल पर आपत्ति दर्ज करने के पहले आपत्तिकर्ता को अपना पंजीयन पोर्टल पर करना होगा, पंजीयन पश्चात ही आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। आपत्तिकर्ता का पंजीयन करने के लिये आपत्ति दर्ज करे लिंक पर क्लिक करना है। पंजीयन हेतु आपत्तिकर्ता को पूछे गये बिन्दूओ जैसे आपत्तिकर्ता का नाम, मोबाईल नंबर, कैप्चर आदि भरना होगा। स्व-घोषणा पर आपत्तिकर्ता को अपनी सहमती देने के लिये चेक बॉक्स पर क्लिक करना होगा। सिस्टम मे आपत्ति भरने पर मोबाईल पर ओ.टी.पी. प्राप्त किया जा सकेगा। जिसे सिस्टम में दर्ज करना होगा। ओटीपी को सत्यापित करने के लिये ओटीपी सत्यापित का बटन पर ओ.के. क्लिक करना होगा। आपत्ति दर्ज करने के लिये आपत्ति के बटन पर क्लिक कर विभिन्न विकल्पों जैसे क्षेत्र वार चयन करे / व्यक्ति विशेष वार चयन करने का सर्च करना होगा, क्षैत्रवार का चयन करने के पश्चात जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत / जोन, ग्राम/वार्ड का चयन करना होगा। सर्च करने पर आवेदन पत्रो की सूची स्कीन पर दिखाई देगी। जिस आवेदिका पर आपत्ति दर्ज करनी है उसके विवरण देखे में व्यू आईकॉन पर क्लिक करना होगा। व्यक्ति विशेष बार चयन करने पर निम्न विकल्पो जैसे आवेदिका की समग्र आई.डी. लाडली बहना आवेदन क्रमांक को सर्च किया जा सकता है। सर्च करने पर आवेदन पत्रो की सूची स्कीन पर दिखाई देने लगेगी। आपत्ति दर्ज करने हेतु आपत्तिकर्ता को आवेदिका की स्व-घोषणा, आवेदिका की पात्रता संबंधित जानकारी, आपत्ति संबंधित दस्तावेज अपलोड करना होगा एवं आपत्ति का विवरण भरना होगा। आपत्तिकर्ता द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी एवं अपलोड किये गये दस्तावेज को पोर्टल पर सेव करने के लिये सुरक्षित करे का बटन क्लिक करना होगा।  आपत्ति दर्ज हो जाने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर सिस्टम के द्वारा मेसेज प्रेषित किया जायेगा । आपत्ति दर्ज होने के पश्चात पोर्टल पर पावती प्रदर्शित होगी जिसकी प्रिंट प्राप्त करनी होगी। पावती की प्रिंट लेने पर सिस्टम में आपत्ति सेव हो जायेगी। ऑनलाईन आपत्ति सी एस सी/ एमपीऑनलाईन, या आपत्तिकर्ता स्वंय ऑनलाईन दर्ज कर सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.