ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

विश्व प्रेस स्वत्रंत्रता दिवस पर एनजीओ द्वारा पं.महेश दुबे का सम्मान किया गया

मंदसौर। प्रेस और मीडिया हमारे आसपास घटित होने वाली घटनाओं से हमें अवगत करवा कर हमारे लिए खबर वाहक का काम करती हैं, यही खबरें हमें दुनिया से जोड़े रखती हैं। उक्त बात समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार पण्डित महेश दुबे ने 3 मई को गैर सरकारी संगठन रूरल पब्लक सर्विसेस कार्यालय पर किये गये अपने सम्मान के अवसर पर बोलते हुए कही।
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला मुख्यालय पर विश्व प्रेस स्वत्रंत्रता दिवस पर एनजीओ द्वारा वरिष्ठ पत्रकार पं.महेश दुबे का सम्मान किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए आमप्रकाश सोनी ने बताया की श्री दुबे वर्ष 1980 के दशस से सर्व प्रथम सिलिकोसिस पिड़ीतो के मुद्वे से अपनी पत्रकारता की शुरूआत की गई और आज स्वतंत्र पत्रकारीता के माध्यम से प्रदेश और देश के प्रति अपनी लेखनी से आज भी समाज को जागृत करने मे लगे हुए है।
इस अवसर पर रूरल पब्लिक सर्विसेस के डायरेक्टर, जिला पत्रकार एसोसिएशन म.प्र. के समन्वयक राधेश्याम मारू ने कहा की विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। प्रेस की आजादी और समाचारों को लोगों तक पहुंचाकर, सशक्त हो रहे मीडियाकर्मियों का व्यापक विकास करना इसका उद्देश्य है।
प्रियदर्शन संस्था के अध्यक्ष दिनेश सोलंकी ने कहा की भारतीय पत्रकारिता में हमेशा विचार हावी होता है, जबकि पश्चिम में तथ्यात्मकता पर जोर दिया जाता है। इससे कहीं न कहीं हमारे पत्रकारिता के स्तर में कमी आती है। इसके अलावा भारतीय पत्रकारों में पुरस्कारों के प्रति जागरूकता की भी कमी है, वे इसके लिए प्रयासरत नहीं रहते। विश्व प्रेस दिवस के अवसर पर संस्था रूरल पब्लिक सर्विसेस ने सभी वरिष्ठ पत्रकारों को बधाई शुभकामनाए देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बलराम राठौर कचनारा ने भी अपने विचार व्यक्ति किये।

रूरल पब्लिक सर्विसेस हेल्पलाईन-9575325757

ngorps.webs.com/

Leave A Reply

Your email address will not be published.