ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

दो बाइक पर पीछे से आई क्रेन चढ़ गई-महिला-बच्चे समेत 4 की मौत, 1 घायल

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां बाणगंगा थाने के पास ब्रिज के उतार पर दो बाइक पर पीछे से आई क्रेन चढ़ गई। इससे चार लोगों की मौत हो गई। टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया एक कार, एक बस और एक क्रेन इंदौर से सांवेर तरफ जा रही थी। बस क्रेन के ठीक आगे थी। इस दौरान बस के साइड से चल रही दो बाइक को क्रेन रौंदते हुए आगे निकल गई।

एक महिला, छह साल का बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। एक अन्य 40 साल की महिला का पैर टूटा है।

मृतकों के नाम-रितेश पिता दिनेश उम्र 16 साल कावेरी नगर, शरद दिनेश उम्र 6 साल, दो अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है।

घायल- शारदा पति दिनेश उम्र 40 साल, कावेरी नगर,उसका अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा है। चश्मदीद ने बताया, बस के ठीक पीछे चल रही क्रेन के ड्राइवर को आगे चल रही बाइक नहीं दिखी। मृतक एरोड्रम कावेरी नगर इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.