ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

लाड़लियों को अब स्कूटी देने का कार्य शुरू होगा, सरकार ने मंदसौर जिले में लाड़लियों के लिए लगभग 1 हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की : विधायक सिसोदिया

मंदसौर । मध्य प्रदेश के साथ-साथ जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा कहा गया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना एक ऐसी योजना है। जिसको सरकार ने कानून का दर्जा दिया है और इस योजना में जिले का महिला बाल विकास विभाग ने मुस्तैदी से काम किया है। आज जिले में इस योजना के अंतर्गत 81987 लाड़लियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसके लिए सरकार ने सिर्फ मंदसौर जिले के लिए लगभग 1171 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। आने वाले समय में जुलाई से अब लाड़लियों को स्कूटी देने का कार्य भी शुरू हो जाएगा।

कार्यक्रम से पूर्व मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती राम देवी बंसी लाल गुर्जर द्वारा सुशासन भवन स्थित परिसर में लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। पौधारोपण के अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में लाड़लियों ने दो बादाम के पौधे लगाए। उसके पश्चात कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले लाड़लियो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान बालिकाओं ने विभिन्न प्रकार की मार्शल आर्ट गतिविधियां भी सभी को बताई। इसी दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही बालिकाओं ने योजना से मिल रहे लाभ एवं उनके अनुभव को सभी के साथ साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, नानालाल अटोलिया, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, डीपीओ पीसी चौहान, अन्य जिला अधिकारी, सीडीपीओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, लाड़ली बिटिया,  पत्रकार मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.