दो बाइक पर पीछे से आई क्रेन चढ़ गई-महिला-बच्चे समेत 4 की मौत, 1 घायल इंदौर By Radheshyam Maru On May 2, 2023 98 0 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां बाणगंगा थाने के पास ब्रिज के उतार पर दो बाइक पर पीछे से आई क्रेन चढ़ गई। इससे चार लोगों की मौत हो गई। टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया एक कार, एक बस और एक क्रेन इंदौर से सांवेर तरफ जा रही थी। बस क्रेन के ठीक आगे थी। इस दौरान बस के साइड से चल रही दो बाइक को क्रेन रौंदते हुए आगे निकल गई। एक महिला, छह साल का बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। एक अन्य 40 साल की महिला का पैर टूटा है। मृतकों के नाम-रितेश पिता दिनेश उम्र 16 साल कावेरी नगर, शरद दिनेश उम्र 6 साल, दो अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। घायल- शारदा पति दिनेश उम्र 40 साल, कावेरी नगर,उसका अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा है। चश्मदीद ने बताया, बस के ठीक पीछे चल रही क्रेन के ड्राइवर को आगे चल रही बाइक नहीं दिखी। मृतक एरोड्रम कावेरी नगर इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। 0 98 Share