ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस सत्ता में आएगी तो जातीय जनगणना कराएगी

इंदौर । बाबासाहेब अंबेडकर की जन्मस्थली महू में 27 जनवरी 2025 सोमवार को कांग्रेस ने बड़ी रैली की। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सत्ता में आने पर कांग्रेस जातीय जनगणना कराएगी और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा की दीवार को भी गिरा देगी। कांग्रेस ने जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान के तहत सोमवार को इंदौर के महू में रैली का आयोजन किया। महू डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली है। यहां के वेटरनरी महाविद्यालय के मैदान में आयोजित सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर जातीय जनगणना कराए जाने का वादा किया।
उन्होंने आगे कहा कि देश के पिछड़ों की सबसे बड़ी शक्ति उनकी आबादी है और उन्हें अपनी आबादी का ही पता नहीं है। यह पिछड़ों के साथ दलित आदिवासियों के साथ अन्याय है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश की न्यायपालिका में इस वर्ग के कितने लोग हैं, प्राइवेट कॉलेज और विश्वविद्यालय में इस वर्ग के कितने लोगों के हैं, यह किसी को नहीं पता। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो जातीय जनगणना कराएगी। इसके साथ ही आरक्षण की जो 50 प्रतिशत की सीमा की दीवार है, उसे भी गिरा दिया जाएगा।
इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित तमाम बड़े नेता पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है, आरएसएस और भाजपा संविधान के खिलाफ हैं, इसे कमजोर और खत्म करना चाहते हैं। संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, इसमें हिंदुस्तान की हजारों साल पुरानी सोच है। डॉ. अंबेडकर, महात्मा गांधी और हिंदुस्तान के महापुरुषों की आवाज इस संविधान में है।
इस रैली की अनुमति को लेकर काफी विवाद हुआ था। प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी थी। प्रशासन ने पहले 23 जनवरी को अनुमति जारी की थी और उसमें कार्यक्रम में घोषणा के दौरान कोई भी राजनीतिक व धर्म विरोधी भाषण प्रतिबंधित रहने का जिक्र किया गया था। कांग्रेस की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई। परिणामस्वरूप प्रशासन की ओर से संशोधन पत्र जारी किया गया। इस पत्र में राजनीतिक भाषण की अनुमति दी गई और धर्म विरोधी भाषण प्रतिबंधित किया गया था। महू की इस रैली में देश के विभिन्न हिस्सों के नेता पहुंचे, वहीं राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता पहुंचे थे। News@Copy Khas Khabar
Leave A Reply

Your email address will not be published.