ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया

भोपाल। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने शुक्रवार को आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया। उक्त अवसरों पर निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए के अलावा महापौर परिषद के सदस्यगण, जोन अध्यक्ष, पार्षदगण, निगम के अपर आयुक्तगण, उपायुक्तगण, सहायक आयुक्तगण सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत महापौर श्रीमती मालती राय ने राजधानी के समस्त नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उपस्थितजन को संबोधित किया। श्रीमती राय ने ध्वजारोहण से पूर्व फायर ब्रिगेड कर्मियों की परेड का निरीक्षण किया। ध्वजारोहण उपरांत महापौर श्रीमती राय ने नगर निगम भोपाल में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों की कक्षा दसवी एवं कक्षा बारहवी की मेघावी बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि के चेक भेंट कर सम्मानित किया साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले निगम के 24 वाहन चालकों एवं 04 सफाई मित्रों, स्पॉट फाईन हेतु प्रभावी कार्य करने वाले 04 सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों, उल्लेखनीय कार्य करने वाले 14 फॉयरकर्मियों, 03 जोनल अधिकारियों, 03 वार्ड प्रभारियों को भी सम्मानित किया। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और अपने संबोधन में शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.