ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निरीक्षक पाठक के निधन पर शोक जताते हुए कहा, “इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ मध्य प्रदेश पुलिस निरीक्षक संजय पाठक की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। शोक संवेदनाएं

Imageइंदौर । मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में होली की ड्यूटी के दौरान निरीक्षक संजय पाठक की तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पाठक के निधन पर शोक जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक संजय पाठक की होली पर बेटमा में ड्यूटी लगाई गई थी। वह अपने कार्य पर तैनात थे तभी उन्हें सीने में दर्द हुआ और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। पाठक को हार्ट अटैक आया था और इसी के चलते उनकी मृत्यु हुई है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निरीक्षक पाठक के निधन पर शोक जताते हुए कहा, “इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ मध्य प्रदेश पुलिस निरीक्षक संजय पाठक की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। कर्तव्य निर्वहन करते हुए जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिजनों के साथ है।”
उन्होंने आगे कहा कि परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें। दरअसल, शुक्रवार को होली और रमजान माह के जुमे की नमाज थी, इसके चलते राज्य के सभी हिस्सों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती थी और इसलिए विभिन्न कार्यालयों में तैनात अफसरों को भी ड्यूटी पर लगाया गया था। राज्य में सुरक्षा के इंतजाम के चलते पर्व शांति से निपट गया। पुलिस बल ने पूरे समय गश्त की और सामाजिक तत्व पर नजर रखी जिसके चलते किसी भी तरह के विवाद की स्थिति नहीं बनी। Copy@khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.