मंदसौर जिला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र मे यात्रियों से भरी फोर व्हीलर खुले कुएं में गिरी, 12 की मौत, बाईक को टक्कर मारकर तेज गति से भागने से हुआ हादसा
हृदयविदारक हादसे की सूचना प्राप्त होते ही उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा तत्काल घटनास्थल पर पहूॅचें, घटनास्थल का मुआयना किया, हरसंभव सहायता हेतु भी अधिकारियों को दिए निर्देश
मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर, मल्हारगढ़ विधानसभा मे नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा-टकरावत फंटे के समीप काचरीया कदमाला चौपाटी पर एक फार व्हीलर वहान ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू ईको वैन कुएं में जा गिरी। हादसा रविवार को दोपहर करीब एक बजे के लगभग हुआ। इस घटना में 12 व्यक्तियों की मौतें होना बताया जा रहा है।
फोर व्हीलर मे 4 महिला, 2 बच्चे व 7 पुरूष कुल 13 व्यक्ति सवार थे, सभी पिलिया डॉबी व जोगी पिपलिया मलेनी फंटा जावरा के पास रतलाम जिला म.प्र. के बताए गयेे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू करते हुए क्रेन मंगवाई। इस दौरान जीप को कुएं से बाहर निकाला गया। इस हादसे में 3 लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। बाइक सवार गोबर सिंह निवासी आबाखेडी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी में सवार लोगों को बचाने का प्रयास किया, इस दौरान बचाव कार्य के लिए मदद करने कुएं में उतरे स्थानीय निवासी मनोहर सिंह की कुएं में गैस रिसाव के कारण मौत हो गई।
वहीं, वैन में सवार 3 व्यक्तियों और बचाव के लिए कुएं में उतरे एक अन्य ग्रामीण की भी जान चली गई। वैन में 11 से ज्यादा लोग सवार थे जो उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कुएं में गिरी वैन में कुछ लोग गुरी तरह फंस गये थे। वहीं, घटना में घायल 3 साल की बच्ची समेत चार लोगों को रेस्क्यू कर मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादेसे की सुचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ग्राम काचरिया चौपाटी मौके पर पहूॅचे चार पहिया वाहन के कुएं में गिरने की हृदयविदारक घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल घटनास्थल जाकर मुआयना किया एवं जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को बचाव कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी, टीआई अनिल रघुवंशी मौके पहुंचे, मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का मार्गदर्शन किया गया। क्रेन की मदद से कुएं में गिरी ईको वैन को बाहर निकाला गया। हादसे मे घायलों का इैलाज जिला चिकित्सालय मे जारी है, मुतकों से संबधित अधिकुत जानकारी आना बाकी हैं।
हृदयविदारक हादसे की सूचना प्राप्त होते ही उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा तत्काल घटनास्थल पर पहूॅचें
मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काचरिया चौपाटी में चार पहिया वाहन के कुएं में गिरने की हृदयविदारक घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल घटनास्थल जाकर मुआयना किया एवं जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को बचाव कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तत्काल मौके पर पहॅर्चें। उन्होने कहा की
अत्यंत दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। परिजनों की हरसंभव सहायता हेतु भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवारजनों को यह अकथनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इको वाहन सवार –
कन्हैयालाल कीर निवासी जोगिपिपलिया, नागू सिंह निवासी जोगिपिपलिया, पवन कीर निवासी खोजनखेड़ा,. धर्मेंद्र सिंह निवासी खोजनखेड़ा, आशा बाई निवासी खोजनखेड़ा, मधु बाई निवासी खोजनखेड़ा, मांगू बाई निवासी खोजनखेड़ा, राम कुंवर निवासी खोजनखेड़ा सभी जिला रतलाम के है।
मनोसिंह डीआईजी रेंज रतलाम म.प्र. ने मीडिया को एक जानकारी मे बताया की इस हादसे मे कुल 10 व्यक्तियों की मौत हुई है।
कांग्रेस का आरोप -लापरवाही के चलते इतना बड़ा हादसा हुआ
मन्दसौर – नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के कचरिया फंटे पर बिना मुंडेर के कुएं में वाहन गिरने से हादसे में कई लोगों ने अपनी जान असमय गंवा दी । यह पहला हादसा नहीं है इसके पूर्व मंदसौर जिले में कई ऐसे हादसे हो चुके हैं लेकिन लापरवाही के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई जिस कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है । इस मामले में शहर कांग्रेस कमेटी मंदसौर अध्यक्ष डॉ राघवेंद्रसिंह सिंह तोमर ने कलेक्टर मंदसौर से मांग की है कि जिले के रास्तों में पढ़ रहे बिना मुंडेर के कुओं की जांच कर कर उनके मालिकों को मुंडेर बनाने के निर्देश दिए जाएं,अगर कोई कुएं का मालिक मुंडेर नहीं बनता है तो ऐसे कुओं को बंद करने का कार्य शक्ति के साथ प्रशासन को करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे नहीं हों । डॉ तोमर ने काचरिया फटे पर हुए हादसे में मृतकों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है ।