दो महिला तस्कर गिरफ्तार, मल्हारगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 300 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 600000 रुपये जप्त
मंदसौर। नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी प्रभारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में दो महिला तस्कर को अवैध मादक पदार्थ एमडी र्ड्ग्स के साथ पकडने मे मिली सफलता।
अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देश पर 30 अपैल 2024 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए नीमच मंदसौर हाईवे बांडा खाल पुलिया शमशान के सामने मल्हारगढ से दो महिला मेराज बी पति मंगतिया नियारगर निवासी नई आबादी मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर जिला मंदसौर व नाजमीन पिता मंगतिया नियारगढ नई आबादी मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर जिला मंदसौर को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर दोनो महिला आरोपीयो के कब्जे वाले बैग मे रखी प्लास्टिक की थैली से कुल 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स किमती 600000/- रुपये जब्त की गई।
पुलिस वापसी पर उक्त दोनो महिला आरोपियो के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 96/2025 धारा 8/22.29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस द्वारा दोनों महिला आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार व पुलिस टीम थाना मल्हारगढ का सराहनीय योगदान रहा।