ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

भोपाल शहर की सड़कों पर रोज लगती है मजदूरों की मंडी, न सिर छुपाने की जगह, न पानी का इंतजाम

भोपाल। शहरी क्षेत्र में’ रोजाना सुबह सात से दस बजे तक 40 हजार से भी ज्यादा मजदूर दिहाड़ी की उम्मीद में सड़कों पर जमा होते हैं। पूरे शहर में ऐसे 12 से ज्यादा स्थान हैं, जहां रोज सुबह ये मजदूर खाने का डिब्बा हाथ में लिये काम की तलाश में खड़े होते हैं। ये मजदूर सड़कों पर काम की तलाश में तो भटक ही रहे हैं, पर जहां खड़े होते हैं, वहां इन्हें सिर छुपाने की जगह और पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं है। सरकार इन लोगों के लिये शेड भी नहीं बनवा रही है। यही कारण है कि भोपाल के आसपास एवं दूरस्थ जिलों से आने वाले ज्यादातर श्रमिक बारिश शुरू होने से पहले ही अपने घर चले जाते हैं। मजदूरों को दो तरफा परेशानी होती है। एक तरफ तो काम नहीं मिलता, दूसरी तरफ जहां काम की तलाश में खड़े होते हैं, वहां भी उनके लिये कोई इंतजाम नहीं होता है। मामले में मप्र मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेकर ’कलेक्टर, भोपाल एवं कमिश्नर, नगर निगम, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर ऐसे दैनिक कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए आवश्यक शेल्टर पेयजल व्यवस्था के साथ ही इन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकने के लिये आवश्यक जागरूकता की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुये एक माह में जवाब मांगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.