मंदसौर 7 मार्च 23/ वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ क्षेत्र में असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान हुआ है, उसके लिए खेतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने किसानों से चर्चा की तथा उन्हें आश्वासन प्रदान किया। किसानों को कहा कि आपको किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। तेज हवा, पानी, ओलावृष्टि से फसल क्षति हुई है। इसके लिए किसान चिंता नहीं करें। जिसके लिए बीमा कंपनी को भी निर्देशित किया गया है, की फील्ड में जाए तथा वीडियोग्राफी बनाएं तथा किसानों को मुआवजा प्रदान करें। बीमा कंपनी सर्वे करें। सर्वे कर किसानों को तत्काल राहत प्रदान करें। किसान का संकट सरकार का संकट हैं। किसान की चिंता सरकार की चिंता है, इसलिए किसानों की हर संभव मदद सरकार करेगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, मल्हारगढ़ एसडीएम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान मौजूद थे।
वित्त मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सर्वे कार्य जल्द पूरा हो। कोई भी खेत बिना सर्वे कि नहीं छूटना चाहिए। सर्वे कार्य में पूरी राजस्व विभाग की टीम पटवारी, आर आई, नायब, तहसीलदार, एसडीएम सभी एक साथ लगे। सर्वे कार्य में राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग दल बनाकर क्षेत्रों का सर्वे करें। किसानों को राहत प्रदान करने के लिए बीमा कंपनी भी सर्वे कार्य में लगे। इसके साथ ही आरबीसी 6-4 के तहत भी किसानों की मदद करें।
————————————————————————–
किसानों को किसी प्रकार से डरने और घबराने की आवश्यकता नहीं : मंत्री श्री डंग
असमय वर्षा और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का मंत्री श्री डंग ने निरीक्षण किया
मंदसौर 7 मार्च 23/ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने आज सुबह फसल नुकसानी खेतों का औचक निरीक्षण किया। विगत दिवस में असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को क्षति पहुंची है। जिस का अवलोकन मंत्री से डंग ने फील्ड में पहुंचकर किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा की उन्होंने किसानों से कहा कि किसी भी किसान को घबराने और डरने की आवश्यकता नहीं है। सरकार संकट की घड़ी में किसानों के साथ है। सभी किसानों को शासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। इस संबंध में प्रशासन को पहले से ही अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन लगातार सर्वे कार्य करवा रहा है। सर्वे करने के पश्चात सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सभी को सहायता भी उपलब्ध होगी। सभी जनप्रतिनिधि भी लगातार प्रशासन को निर्देश प्रदान कर रहे हैं। और सभी क्षेत्रों में सर्वे कार्य भी शुरू हो गया है। फसल क्षति अवलोकन के दौरान पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, जिला पंचायत कुमार सत्यम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान मौजूद थे।
