ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार थाना क्षेत्रों में शराब जब्त गुप्ता कचौरी दुकान के सेठ सहित तीन पर कोतवाली मंदसौर मे मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे... करवा चौथ 2026- 29 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई मंदसौर में दीनदयाल रसोई में निर्धारित 5 रुपये के बजाय भोजन के लिए 10 रुपये वसूले जाने पर अधिकारियों ... मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, महिला को 3 साल की सजा /  न्यायालय ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाय... अफीम नीति किसानों के लिए ‘ऊंट के मुंह में जीराः तरुण बाहेती / 12 हजार मीट्रिक टन सीपीएस डोडा गोदामो... छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा संगठन की लेंगी समीक्षा बैठक देवास के चंदाना-विंजाना में मौतों का मामलाः उज्जैन संभाग आयुक्त ने गठित की पांच सदस्यीय जांच समिति मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी के संकेत, अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव, कार्यकाल समाप्...

मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार थाना क्षेत्रों में शराब जब्त

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दलौदा, नाहरगढ़ और भानपुरा थाना क्षेत्रों में अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं, सीतामऊ थाना पुलिस ने जुआ खेलते चार लोगों को पकड़कर नकदी और ताश के पत्ते जब्त किए।

दलौदा में दो अलग-अलग कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब जब्त

दलौदा थाना पुलिस ने 25 अक्टूबर को लसुडिया ईला गांव में महाकाल किराना दुकान के सामने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। पहली कार्रवाई में रणजीत पिता श्यामलाल मीणा (24 वर्ष), निवासी लसुडिया ईला, के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 448/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34 में प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक विजय रामावत ने की।

इसी स्थान पर दूसरी कार्रवाई में दशरथ पिता गंगाराम चंद्रवंशी (48 वर्ष) के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 449/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34 में प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक तेजसिंह डामर ने की।

नाहरगढ़ में 12 क्वार्टर देशी शराब जब्त

नाहरगढ़ थाना पुलिस ने बोरखेड़ी चारण गांव के नई आबादी रोड पर कार्रवाई करते हुए बालूराम पिता केसरूराम मालवीय (54 वर्ष), निवासी बोरखेड़ी चारण, को 12 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा। जब्त शराब की कीमत 1,200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 463/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34 में प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक सीताराम शर्मा ने की।

भानपुरा में 16 क्वार्टर देशी शराब बरामद

भानपुरा थाना पुलिस ने भगवानपुरा में झालावाड़-भानपुरा रोड स्थित लालचंद की चाय की दुकान पर कार्रवाई करते हुए लालचंद पिता चुन्नीलाल माली (61 वर्ष), निवासी ग्राम निमथुर, के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। इस संबंध में अपराध क्रमांक 474/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) में प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने की।

सीतामऊ में जुआ खेलते चार आरोपी पकड़े

सीतामऊ थाना पुलिस ने ग्राम लदुना में जावरा रोड स्थित एक बाड़े में कार्रवाई कर चार लोगों को कथित तौर पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 3,150 रुपये नकद जब्त किए।

पकड़े गए आरोपियों में मुकेश पिता कचरूलाल बागरी (42 वर्ष), विनोद पिता भागीरथ बागरी (34 वर्ष), शनि पिता मनोहर मेहतर (34 वर्ष) तथा अनुज पिता बाबूलाल परमार (35 वर्ष), सभी निवासी ग्राम लदुना, शामिल हैं। पुलिस ने अपराध क्रमांक 590/2026 के तहत जुआ एक्ट की धारा 13 में प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक डी.एस. पंवार ने की, जबकि मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह वास्कले कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा अवैध शराब और जुआ गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.