ब्रेकिंग
मोहम्मद जफर बने नीमच के उप-संचालक (अभियोजन), पदोन्नति के बाद संभाला पदभार / अभियोजन अधिकारियों एवं ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह आरोपियों से शराब जब्त दरगाह से 15 लाख की चोरी करने वाले 5 आरोपीगण को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को पकड़ा, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से 35 सिगरेट के कार्टून चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जबलपुर पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक का मिला शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस एसआईआर (SIR) में आधार नंबर अनिवार्य करने की जरूरत...! भोपाल को लगा झटका, मंदसौर भी सूची से बाहर / स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26- मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट... भैंसौदामंडी में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज भदौरिया दंपती की विधायक से शिष्टाचार भेंट ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं / दीपावली पर विधायक विपिन जैन की ...

मोहम्मद जफर बने नीमच के उप-संचालक (अभियोजन), पदोन्नति के बाद संभाला पदभार / अभियोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत

नीमच। मध्यप्रदेश, अभियोजन संचालनालय भोपाल द्वारा जारी पदोन्नति सूची में मोहम्मद जफर को सहायक निदेशक (अभियोजन) से पदोन्नत कर उप-संचालक (अभियोजन) बनाया गया है। पदोन्नति के बाद उनकी पदस्थापना जिला नीमच में उप-संचालक (अभियोजन) के पद पर की गई है।

नवागत उप-संचालक मोहम्मद जफर ने गत दिनों नीमच स्थित अभियोजन कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला अभियोजन कार्यालय में पदस्थ अभियोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस संबंध में अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी रितेश कुमार सोमपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियोजन संचालनालय भोपाल द्वारा अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की गई है, जिसमें मोहम्मद जफर को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर अभियोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.