भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न एवं महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लता मंगेशकर ने अपनी अद्वितीय स्वर-साधना से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उनके स्वर में भक्ति की अनुभूति, देशभक्ति का उत्साह, प्रेम की कोमलता और जीवन के विविध भावों की गहराई का सहज अनुभव होता है। उनका स्वर सदैव संगीत प्रेमियों को आनंदित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां भारती के वीर सपूत और अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर भी उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का साहस, राष्ट्रभक्ति और विचार देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। देश की स्वतंत्रता के लिए उनका समर्पण और योगदान अविस्मरणीय है। राष्ट्र उनके बलिदान और योगदान के ऋण से कभी उऋण नहीं हो