अफजलपुर और मल्हारगढ़ में देशी प्लेन शराब के 43 क्वार्टर जब्त, सुवासरा में चार आरोपियों से 20 लीटर महुआ शराब बरामद
मंदसौर। मध्यप्रदेष, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों के कब्जे से देशी प्लेन शराब एवं हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।
अफजलपुर में 25 क्वार्टर देशी शराब जब्त
अफजलपुर थाना पुलिस ने 11 नवंबर 2026 को दरगाह रोड पर कार्रवाई करते हुए साहिल भाटी पिता सिकंदर भाटी निवासी अफजलपुर के कब्जे से 25 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। इस मामले में अपराध क्रमांक 307/2026 के तहत धारा 34 आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक संजीव त्रिवेदी ने की।
मल्हारगढ़ में 18 क्वार्टर देशी शराब बरामद
मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने बरखेड़ा देव डूंगरी स्थित लोकेन्द्र सिंह की दुकान के सामने आम रोड पर कार्रवाई करते हुए पप्पू बावरी पिता माणक बावरी उम्र 37 वर्ष निवासी बरखेड़ा देव डूंगरी के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 217/2026 के तहत धारा 34 आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र सिंह परिहार ने की।
सुवासरा में चार आरोपियों से 20 लीटर महुआ शराब जब्त
सुवासरा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चार कार्रवाई करते हुए कुल 20 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब जब्त की।
पहली कार्रवाई में बसई गांव स्थित प्रतीक्षालय के पास कैलाश भोई पिता जीतमल भोई उम्र 35 वर्ष निवासी बसई के कब्जे से 5 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 347/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई उपनिरीक्षक गेंदालाल पलासिया ने की।
दूसरी कार्रवाई कांटिया फांटा पर की गई। यहां बालुसिंह पिता भगवानसिंह सोंधिया राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी कांटिया के कब्जे से 5 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 348/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मीलाल जोशी ने की।
तीसरी कार्रवाई आसपुरा में गोशाला के सामने की गई। यहां शिव भोई पिता जीतमल भोई उम्र 28 वर्ष निवासी बसई के कब्जे से 5 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। इस मामले में अपराध क्रमांक 349/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक सोनू ठाकुर ने की।
चौथी कार्रवाई बसई गांव में स्कूल के सामने की गई। यहां राहुल पिता प्रभुलाल नाई उम्र 32 वर्ष निवासी बसई के कब्जे से 5 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत धारा 34 आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई उपनिरीक्षक रतनलाल कटारा ने की।
पुलिस द्वारा सभी मामलों में अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।