मंदसौर। मध्य्रपदेश, मंदसौर जिला थाना नारायणगढ़ क्षेत्र के ग्राम किशनगढ़ में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी गोपाल पिता रामलाल बावरी, उम्र 72 वर्ष, निवासी किशनगढ़ ने शिकायत दर्ज कराई कि 12 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे उनके घर के बाहर दिलखुश पिता मानसिंह बावरी, निवासी किशनगढ़ ने उनके साथ अभद्र गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 361/2026, धारा 115(2), 296(बी), 351(3) बीएनएस एवं 323, 294, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।