ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4.... मारपीट करने वाले पति-पत्नी को 03-03 माह का सश्रम कारावास। मध्यप्रदेश, नीमच जिला के 2 व्यक्ति अर्थदण्... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईःभावगढ़ में दो सहित अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 ... मंदसौर के जैन स्कूल के पास सट्टे पर हार-जीत का दांव लगाते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 510 रुपए नकद एवं स...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

अनंत चतुर्दशी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश और भगवान श्री विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की वृद्धि हो। मुख्यमंत्री ने मंगलकामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन से बाधाओं और विघ्नों को दूर करे तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।

‘मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विनिर्माण, नवाचार और निवेश के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। ‘मेक इन इंडिया.मेक फॉर द वर्ल्ड’ की सोच ने भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भरता, रोजगार और औद्योगिक विकास को गति देने वाली यह यात्रा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान कर रही है। उन्होंने इस यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.