ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4.... मारपीट करने वाले पति-पत्नी को 03-03 माह का सश्रम कारावास। मध्यप्रदेश, नीमच जिला के 2 व्यक्ति अर्थदण्... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईःभावगढ़ में दो सहित अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 ... मंदसौर के जैन स्कूल के पास सट्टे पर हार-जीत का दांव लगाते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 510 रुपए नकद एवं स...

सागर के बंडा में मादक पदार्थ से मौत का मामलारू न्यायिक जांच आयोग गठित, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विष्णु प्रताप सिंह चौहान होंगे एकल सदस्य, तीन माह में सौंपनी होगी रिपोर्ट

भोपाल,। सागर जिले की बंडा तहसील क्षेत्र में मादक पदार्थ के सेवन से हुई मृत्यु एवं अस्वस्थता की घटना की न्यायिक जांच के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एकल सदस्य जांच आयोग का गठन किया है। राज्य शासन ने 12 सितंबर 2026 को मध्यप्रदेश राजपत्र में अधिसूचना जारी कर उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विष्णु प्रताप सिंह चौहान को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जांच आयोग को घटना के कारणों, स्वरूप और उससे जुड़ी परिस्थितियों का परीक्षण कर तथ्यात्मक स्थिति निर्धारित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के आबकारी अधिकारियों, पुलिस तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन की स्थिति की भी जांच की जाएगी।

आयोग भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी नियंत्रण एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर आवश्यक उपायों की अनुशंसा भी करेगा।

सागर रहेगा आयोग का मुख्यालय

राज्य शासन की अधिसूचना के अनुसार जांच आयोग का मुख्यालय सागर रहेगा। आयोग को मध्यप्रदेश राजपत्र में अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से तीन माह के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को प्रस्तुत करनी होगी।

सरकार ने जांच आयोग अधिनियम, 1952 की धारा 5 की उपधारा (2), (4) एवं (5) के प्रावधानों को भी गठित आयोग पर लागू करने के निर्देश दिए हैं। यह अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा जारी की गई है।

टेक्स्ट की फ़ोटो हो सकती हैटेक्स्ट की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.