ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2025-26 में जबलपुर को स्वच्छता के लिए देश में दूसरा स्थान मिलने पर... गांधीसागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक (18 नवंबर) से पहले मंदसौर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, 57 अधिका... आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी, सभी रिक्त पद शीघ्र भरे जाएं ... भोपाल में सोनिया गांधी की पुस्तक का गरिमामय विमोचन समारोह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद भोपाल में नकुलनाथ के पोस्टर - ‘मध्यप्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है’ मंदसौर जिले मे दलौदा, नाहरगढ़ और सीतामऊ में अवैध शराब व धारदार छुरे के साथ आरोपी गिरफ्तार नासिक में पुष्पा चौहान को मिलेगा ‘नारीशक्ति राष्ट्र गौरव सम्मान’ शिवना की गंदगी पर नाराज विधायक विपीन जैन, बोले- नदी शुद्धिकरण अभियान 151 दिन के बाद शहर के गंदे नालो... नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम किशनगढ़ में 72 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट, मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, छह आरोपी गिरफ्तार, 104 क्वार्टर देशी शराब जब्त

भोपाल में नकुलनाथ के पोस्टर – ‘मध्यप्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है’

भोपाल में नकुलनाथ के पोस्टरों से कांग्रेस में सियासी हलचल, 2028 के नेतृत्व को लेकर छिड़ी चर्चा
पीसीसी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों पर लिखा- ‘मध्यप्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है’, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार की तस्वीरें गायब होने से बढ़ी राजनीतिक चर्चाएं।

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व और आगामी 2028 विधानसभा चुनाव के चेहरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के समर्थन में लगाए गए पोस्टरों ने पार्टी के भीतर नई बहस छेड़ दी है।

13 नवंबर को सामने आए इन पोस्टरों पर बड़े अक्षरों में ‘मध्यप्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है’ लिखा गया है। पोस्टरों में नकुलनाथ और कमलनाथ के साथ कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें हैं, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की तस्वीरें नहीं होने से पार्टी के अंदर नेतृत्व और गुटबाजी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

आज भोपाल में दीपावली मिलन समारोह, नकुलनाथ के हाथों में आयोजन की कमान
14 नवंबर को श्यामला हिल्स स्थित कमलनाथ के बंगले पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ कमलनाथ के 80वें जन्मदिन (18 नवंबर) का आयोजन भी रखा गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के कांग्रेस विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को आमंत्रित किया गया है। कमलनाथ इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे और आयोजन की जिम्मेदारी नकुलनाथ संभाल रहे हैं।

छिंदवाड़ा की हार के बाद प्रदेश की राजनीति में नई भूमिका की तैयारी
2024 के लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ को छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा के विवेक साहू ने 1,13,618 मतों से पराजित किया था। इसके बाद अब नकुलनाथ की प्रदेशव्यापी राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

राजनीतिक जानकारों की नजर इस बात पर है कि भोपाल के इस आयोजन में कितने विधायक और वरिष्ठ नेता पहुंचते हैं तथा नकुलनाथ को प्रदेश की राजनीति में आगे बढ़ाने के प्रयास को कितना समर्थन मिलता है।

खबर में सामने आए प्रमुख तथ्य-
1. भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) के बाहर नकुलनाथ के समर्थन में पोस्टर लगाए गए।
2. पोस्टर पर नारा था- श्मध्यप्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है।
3. पोस्टर में कमलनाथ, नकुलनाथ सहित कुछ अन्य नेताओं की तस्वीरें थीं।
4. जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह की तस्वीरें पोस्टर में नहीं थीं।
5. पोस्टर लगाने वाले के रूप में अशोकनगर के सुखभान सिंह यादव का नाम मीडिया रिपोर्ट में सामने आया।
6. बिना अनुमति लगाए गए कुछ पोस्टरों को नगर निगम ने हटाया।

प्रमुख समाचार –
–  कांग्रेस में पोस्टर वार
–  पोस्टर हटाने की कार्रवाई
–  पोस्टर में शामिल और गायब चेहरे
–  पोस्टर लगाने वाले का नाम और राजनीतिक चर्चा
–  नगर निगम की कार्रवाई

बतादें, अब बड़ा सवाल यही है कि क्या नकुलनाथ छिंदवाड़ा की राजनीति से निकलकर मध्यप्रदेश कांग्रेस में प्रदेशव्यापी नेतृत्व की भूमिका हासिल कर पाएंगे या यह आयोजन केवल कमलनाथ की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास बनकर रह जाएगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.