ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2025-26 में जबलपुर को स्वच्छता के लिए देश में दूसरा स्थान मिलने पर... गांधीसागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक (18 नवंबर) से पहले मंदसौर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, 57 अधिका... आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी, सभी रिक्त पद शीघ्र भरे जाएं ... भोपाल में सोनिया गांधी की पुस्तक का गरिमामय विमोचन समारोह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद भोपाल में नकुलनाथ के पोस्टर - ‘मध्यप्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है’ मंदसौर जिले मे दलौदा, नाहरगढ़ और सीतामऊ में अवैध शराब व धारदार छुरे के साथ आरोपी गिरफ्तार नासिक में पुष्पा चौहान को मिलेगा ‘नारीशक्ति राष्ट्र गौरव सम्मान’ शिवना की गंदगी पर नाराज विधायक विपीन जैन, बोले- नदी शुद्धिकरण अभियान 151 दिन के बाद शहर के गंदे नालो... नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम किशनगढ़ में 72 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट, मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, छह आरोपी गिरफ्तार, 104 क्वार्टर देशी शराब जब्त

मंदसौर जिले मे दलौदा, नाहरगढ़ और सीतामऊ में अवैध शराब व धारदार छुरे के साथ आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दलौदा, नाहरगढ़ और सीतामऊ थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब और धारदार छुरे के साथ आरोपियों को पकड़ा।

थाना दलौदा पुलिस ने 13 नवंबर को गौतम नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए रामनिवास पिता जगन्नाथ लोधा, उम्र 45 वर्ष, निवासी बाबरेचा, दलौदा को 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 485/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी प्रकार थाना नाहरगढ़ पुलिस ने रातीतलाई में कारूलाल मीणा की दुकान के सामने कार्रवाई करते हुए जितेंद्र पिता पुनमचंद बलाई, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम ढोरी को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते पकड़ा। पुलिस ने अपराध क्रमांक 487/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

एक अन्य कार्रवाई में नाहरगढ़ पुलिस ने ग्राम बरखेड़ा डांगी आमरोड़ पर पूरालाल पिता अमराजी, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम बरखेड़ा डांगी को 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब का परिवहन करते पकड़ा। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 488/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

वहीं थाना सीतामऊ पुलिस ने सिद्धि विनायक कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए भगवतसिंह पिता भुवानसिंह राजपूत, उम्र 35 वर्ष को अवैध रूप से धारदार हथियार रखने के आरोप में पकड़ा। आरोपी के कब्जे से करीब 200 रुपये कीमत का एक लोहे का धारदार छुरा जब्त किया गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 632/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

वायडी नगर पुलिस ने स्कूल के पास आम रोड पर कार्रवाई करते हुए राकेश पिता अमरूलाल को 16 क्वार्टर अवैध देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा।

वहीं ग्राम भनियाखेड़ी में दूसरी कार्रवाई के दौरान विकास, उम्र 41 वर्ष, निवासी भनियाखेड़ी के कब्जे से भी 16 क्वार्टर शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के साथ ही अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.