भोपाल। राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी की पुस्तक बिलॉन्गिंगर अ जर्नी ऑफ लव का गरिमामय विमोचन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी सहित कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
पुस्तक प्रेम, अपनत्व, जीवन के अनुभवों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित है। इसमें रिश्तों, संस्कारों और आपसी जुड़ाव से जुड़े जीवन के अनमोल पहलुओं को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक के माध्यम से पाठकों को जीवन के विभिन्न अनुभवों और मानवीय रिश्तों की गहराई को समझने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समारोह को यादगार बताया। पुस्तक के विमोचन समारोह में सहभागिता को लेकर नेताओं ने इसे सुखद और अविस्मरणीय अनुभव बताया।