ब्रेकिंग
मंदसौर मे मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का सत्रारंभ ... सट्टा अंक लिखते दो आरोपी गिरफ्तार, 960 रुपये नकद व सट्टा सामग्री जब्त नारायणगढ़ पुलिस ने 48 लीटर अवैध शराब जब्त की, आरोपी फरार मध्यप्रदेश में 20 अगस्त से चल रहा है फार्मर आईडी बनाने का अभियान, किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं... मंदसौर के वायडी नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.38 किलो डोडाचूरा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गि... गरोठ पुलिस द्वारा अवैध शराब और जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने राष्ट्रीय मीडिया के सामने ‘दिमागी नक्सली’ ... वंदे मातरम् पर सियासत तेज, कांग्रेस के दो अंतरे गाने के फैसले पर डिप्टी सीएम देवड़ा का हमला गरोठ पुलिस पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

सट्टा अंक लिखते दो आरोपी गिरफ्तार, 960 रुपये नकद व सट्टा सामग्री जब्त

Madhya pardesh / मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर मे शहर कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को सट्टा अंक लिखते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 960 रुपये नकद, दो सट्टा अंक पर्चियां और दो लीड पेन जब्त किए हैं।

पहली कार्रवाई 22 अगस्त 2026 को मदारपुरा पुलिया से कुछ आगे नाले की पुलिया के पास की गई। पुलिस ने जाहिद पिता अनीख खान उम्र 50 वर्ष, निवासी मदारपुरा, मंदसौर को सट्टा अंक लिखते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से 550 रुपये नकद, एक सट्टा अंक पर्ची और एक लीड पेन बरामद किया गया।

दूसरी कार्रवाई नेहरू बस स्टैंड, मंदसौर पर की गई। यहां पुलिस ने सुरेश पिता मोहनलाल लौहार उम्र 40 वर्ष, निवासी दलोट थाना सालमगढ़, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान), हाल मुकाम बालागंज, मंदसौर को सट्टा अंक लिखते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से 410 रुपये नकद, एक सट्टा अंक पर्ची और एक लीड पेन जब्त किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट 1976 की धारा 4(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी सट्टा अंक लिखकर अवैध रूप से लाभ कमा रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.