ब्रेकिंग
25 वर्षों की यात्रा संघर्ष और जनसेवा की यात्राः नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को दी... "We will do it" के मंत्र से गुजरात में करके दिखायाः प्रधानमंत्री मोदी, जनता का विश्वास और जनशक्ति मे... मंदसौर जिला मे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाइः अवैध शराब, सट्टा पर्ची, ताश के पत्ते, नकदी... सरपंच के खिलाफ तालाब निर्माण की 24 लाख की राशि में 20 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप, भानपुरा जनपद की राय... कंप्यूटर ऑपरेटर प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के एवज मे 10 हजार लेते पकड़ाया मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश की 66 हारी सीटों पर भाजपा का फोकस, कांग्रेस के सामने जमीनी संगठन मजबूत करने की चुनौती सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62.900 किलो डोडाचूरा जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार, इको कार से मादक पदार्थ... मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने कहा- भूमि अधिकार मिलने के बाद बैंक लोन और रजिस्ट्री हो रही, फिर हमें क्यों ... भूख हड़ताल के बाद सफाईकर्मियों ने छोड़ा काम, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंदसौर गांधी चौराहे पर धरना, म....

मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान के तहत जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

भावगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा
भावगढ़। भावगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6.40 बजे भावगढ़-दलौदा रोड पर विवेकानंद स्कूल के सामने कार्रवाई की गई। यहां जुंझारलाल पिता नारायणलाल दमामी, उम्र 29 वर्ष, निवासी भावगढ़ को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 191/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

भावगढ़ पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी को पकड़ा
भावगढ़। भावगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6.36 बजे बालोदिया में कार्रवाई की गई। यहां बाबूलाल पिता लालाजी भील, उम्र 50 वर्ष, निवासी बालोनदिया को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 192/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

दलौदा पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा
दलौदा। दलौदा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7 बजे निपानिया रोड, गुलियाना में कार्रवाई की गई। यहां अम्बालाल पिता नाथूलाल दमामी, उम्र 36 वर्ष, निवासी गुलियाना को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 406/2026, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

भानपुरा पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी को पकड़ा
भानपुरा। भानपुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, कीमत करीब 500 रुपये जब्त की। पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6.10 से 6रू30 बजे के बीच भानपुरा बाईपास स्थित गुर्जर होटल के पास कार्रवाई की गई। यहां रोहितनाथ पिता राधेश्यामनाथ, उम्र 26 वर्ष, निवासी करमदीखेड़ा, थाना भानपुरा को अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब रखते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 433/2026, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

भानपुरा पुलिस ने अवैध शराब और देशी कट्टे के साथ आरोपी को पकड़ा
भानपुरा। भानपुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब और हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब, एक 12 बोर देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को रात करीब 12.38 बजे भैसोदा के पास आमरोड़, भैसोदा में कार्रवाई की गई। यहां श्रीकिशन उर्फ कालू कंजर पिता तेजा कंजर, उम्र 30 वर्ष, निवासी किशनपुरिया, जिला झालावाड़, राजस्थान को अवैध शराब और हथियार सहित पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 434/2026, धारा 49-ए आबकारी अधिनियम तथा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.