ब्रेकिंग
25 वर्षों की यात्रा संघर्ष और जनसेवा की यात्राः नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को दी... "We will do it" के मंत्र से गुजरात में करके दिखायाः प्रधानमंत्री मोदी, जनता का विश्वास और जनशक्ति मे... मंदसौर जिला मे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाइः अवैध शराब, सट्टा पर्ची, ताश के पत्ते, नकदी... सरपंच के खिलाफ तालाब निर्माण की 24 लाख की राशि में 20 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप, भानपुरा जनपद की राय... कंप्यूटर ऑपरेटर प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के एवज मे 10 हजार लेते पकड़ाया मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश की 66 हारी सीटों पर भाजपा का फोकस, कांग्रेस के सामने जमीनी संगठन मजबूत करने की चुनौती सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62.900 किलो डोडाचूरा जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार, इको कार से मादक पदार्थ... मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने कहा- भूमि अधिकार मिलने के बाद बैंक लोन और रजिस्ट्री हो रही, फिर हमें क्यों ... भूख हड़ताल के बाद सफाईकर्मियों ने छोड़ा काम, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंदसौर गांधी चौराहे पर धरना, म....

नारायणगढ़ पुलिस ने 48 लीटर अवैध शराब जब्त की, आरोपी फरार

Madhyapardesh/ मंदसौर। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम तुमड़ी में एक आरोपी के घर के बाहर से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से देशी प्लेन व मसाला शराब के क्वार्टर तथा बीयर केन सहित कुल 48 लीटर शराब जब्त की है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई 22 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:40 बजे की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम तुमड़ी पहुंची, जहां आरोपी के घर के बाहर अवैध शराब रखी मिली। मौके से शराब के साथ बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP-14-ZG-9095 भी जब्त की गई।
जब्त शराब एवं वाहन की कुल कीमत करीब 22,400 रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी शंकर सिंह पिता बने सिंह, जाति सउनन, निवासी तुमड़ी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कार्रवाई के दौरान फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
नारायणगढ़ पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।
मदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर जिले में लगातार शराब प्रतिबंध पर पुलिस कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.