ब्रेकिंग
25 वर्षों की यात्रा संघर्ष और जनसेवा की यात्राः नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को दी... "We will do it" के मंत्र से गुजरात में करके दिखायाः प्रधानमंत्री मोदी, जनता का विश्वास और जनशक्ति मे... मंदसौर जिला मे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाइः अवैध शराब, सट्टा पर्ची, ताश के पत्ते, नकदी... सरपंच के खिलाफ तालाब निर्माण की 24 लाख की राशि में 20 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप, भानपुरा जनपद की राय... कंप्यूटर ऑपरेटर प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के एवज मे 10 हजार लेते पकड़ाया मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश की 66 हारी सीटों पर भाजपा का फोकस, कांग्रेस के सामने जमीनी संगठन मजबूत करने की चुनौती सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62.900 किलो डोडाचूरा जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार, इको कार से मादक पदार्थ... मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने कहा- भूमि अधिकार मिलने के बाद बैंक लोन और रजिस्ट्री हो रही, फिर हमें क्यों ... भूख हड़ताल के बाद सफाईकर्मियों ने छोड़ा काम, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंदसौर गांधी चौराहे पर धरना, म....

कंप्यूटर ऑपरेटर प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के एवज मे 10 हजार लेते पकड़ाया

लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने कयामपुर ग्राम पंचायत में की ट्रैप कार्रवाई, आरोपी दीपक नाथ रंगे हाथों पकड़ा गया
मंदसौर। सीतामऊ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कयामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के नाम पर राशि 10 हजार की रिश्वत लेने के मामले में लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने ग्राम पंचायत के कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक नाथ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही की किस्त जारी करने के एवज में कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक नाथ द्वारा राशि 10 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी। रिश्वत की मांग से परेशान फरियादी ने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस उज्जैन से की।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने कयामपुर ग्राम पंचायत में ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। गुरुवार को निर्धारित कार्रवाई के दौरान जैसे ही फरियादी ने आरोपी दीपक नाथ को राशि 10 हजार की रिश्वत राशि दी, मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं जांच जारी है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.