ब्रेकिंग
सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62.900 किलो डोडाचूरा जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार, इको कार से मादक पदार्थ... मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने कहा- भूमि अधिकार मिलने के बाद बैंक लोन और रजिस्ट्री हो रही, फिर हमें क्यों ... भूख हड़ताल के बाद सफाईकर्मियों ने छोड़ा काम, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंदसौर गांधी चौराहे पर धरना, म.... मंदसौर जिला पुलिस द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब, सट्टे और गोवंश क्रूरता के खिलाफ पुलिस की... 168 नई गौ-एम्बुलेंस की सौगात, डेयरी क्षेत्र को भी मिली बड़ी परियोजनाएं सीतामऊ क्षेत्र के ग्राम घाटाखेड़ी में जमीन में हिस्सा मांगने की बात पर महिला और भाई से मारपीट, तीन पर... शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर चुनाव आयोग को बदनाम करना कांग्रेस ... अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर जिला पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, दलौदा में तहसील के पास सट्टा अंक ल... गांधी जयंती के शुष्क दिवस पर अवैध शराब का कारोबार, मंदसौर जिला पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी जयंती पर किया नमन

सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62.900 किलो डोडाचूरा जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार, इको कार से मादक पदार्थ बरामद, कार और तीन मोबाइल भी जब्त

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में सुवासरा पुलिस ने  निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुवासरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 किलो 900 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इको कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ढाबला देवल यात्री प्रतीक्षालय के पास एक इको कार से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इको कार क्रमांक ज्ै20ठज्7893 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 62 किलो 900 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

मामले में पुलिस ने कालू सिंह निवासी बिस्तुनिया (राजस्थान), लड़ी निवासी लुधियाना (पंजाब) और जॉन निवासी लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार किया। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही इको कार, दो एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किए गए।

पुलिस ने थाना सुवासरा में अपराध क्रमांक 288/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई थाना प्रभारी बी.डी. बीरा, चौकी प्रभारी रूनिजा उपनिरीक्षक भारत कटारा सहित पुलिस टीम द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.