ब्रेकिंग
एटीएम कटिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख, स्विफ्ट डिजायर कार, गैस कटर, दो ऑक्सीजन सि... न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ ली, राज्यपाल मंगुभाई पटे... जहरीली शराब कांड को लेकर खड़गे बोले- भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, पटवारी ने बताया ‘मध्यप्रदेश में इंसानी ... मंदसौर मे एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद पिछड़ा वर्ग छात्रावास के अधीक्षक कोड़ावद को हटा कर जावेद खान को प... मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, कई आरोपी गिरफ्तार जगह नहीं दी तो सड़क पर गूंजेगी कांग्रेस- जीतू पटवारी, राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए इंदौर में मैदान... उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ताहिर अली को ‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ मिलने पर दी बधाई, ... सागर में जहरीली शराब कांड के बीच आबकारी विभाग में फेरबदल, मंजूषा सोनी को विदेशी मदिरा भंडार के प्रभा... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस थाना वायडीनगर, दलौदा, अफजलपुर, नारायणगढ़, सीतामऊ और भानपुरा ... राजस्थान के 39 जिलों में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, 5,393 वार्डों में पार्षद चुनने क...

मंदसौर जिले में तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

MAdhya Pardesh/  मंदसौर। मध्यप्रदेश मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 52 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की है।
वायडीनगर थाना पुलिस ने 25 जुलाई 2026 को ऋषियानंद नगर, मंदसौर से आरोपी धर्मेंद्र सिंह पिता दिलीप सिंह भाटी उम्र 33 वर्ष, निवासी ऋषियानंद नगर, मंदसौर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान प्रधान आरक्षक राजेश खराड़ी द्वारा आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। मामले में थाना वायडीनगर में अपराध क्रमांक 324/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने 25 जुलाई 2026 को ग्राम जेतपुरा स्थित अमरपुरा-सोनी रूपी रोड से आरोपी मुकेश मालवी पिता राजाराम मालवी उम्र 50 वर्ष, निवासी जेतपुरा, थाना मल्हारगढ़ को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान सउनि मोह. युसूफ मंसूरी द्वारा आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,600 रुपये बताई गई है। इस मामले में अपराध क्रमांक 140/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।
वहीं सीतामऊ थाना पुलिस ने 25 जुलाई 2026 को मेरियाखेड़ी स्थित राणा के ढाबे के पास से आरोपी कंवरलाल पिता नहरलाल धनगर उम्र 59 वर्ष, निवासी मेरियाखेड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 399/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना सउनि मुलचंद धाकड़ द्वारा की जा रही है।
मंदसौर जिला पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कुल 52 क्वार्टर देशी प्लेन अवैध शराब जब्त की है। पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.