जागरूक एसपी के निर्देशन में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0ः मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 ग्राम MD ड्रग्स और 5 किलो डोडाचूरा के साथ गुजरात के तीन तस्कर गिरफ्तार
Madhya Pardesh/ मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत मंदसौर जिले की सुवासरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 ग्राम एमडी (एमडी) ड्रग्स और 5 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ गुजरात के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। वहीं कार्रवाई के दौरान एक स्थानीय तस्कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थों के भंडारण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामस्नेही मिश्रा एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के नेतृत्व तथा थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल के निर्देशन में पुलिस टीम ने 17 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बसई में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान भ्थ् क्मसनÛम मोटरसाइकिल (क्रमांक RJ19ES8419 ) पर सवार तीन आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 80 ग्राम एमडी ड्रग्स तथा एक काले रंग के बैग में रखा 5 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
मोहसीन (26 वर्ष), निवासी धोराजी, जिला राजकोट (गुजरात)
जाफर (28 वर्ष), निवासी मेन बाजार, धोराजी, जिला राजकोट (गुजरात)
फजल नागोरी (29 वर्ष), निवासी मेन बाजार, धोराजी, जिला राजकोट (गुजरात)
वहीं पुलिस दबिश के दौरान ग्राम बसई निवासी अफरोज उर्फ फिरोज मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
जब्त सामग्री
80 ग्राम एमडी ड्रग्स (अनुमानित कीमत ₹1 लाख)
5 किलोग्राम डोडाचूरा (अनुमानित कीमत ₹10 हजार)
मोटरसाइकिल (HF DELUXE) (अनुमानित कीमत ₹50 हजार)
कुल जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य ₹1.60 लाख बताया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 224/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 22 में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। उनसे मादक पदार्थों के स्रोत और तस्करी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल, उपनिरीक्षक रतनलाल कटारा, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र चौधरी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सुमित यादव, आरक्षक अनिल यादव, मनीष धाकड़, प्रकाश पाटीदार तथा रामकरण गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।