ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचकर तेजकुंवरबाई काश्... विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे...

राहुल भैया ने दावा करते हुए कहा, अरे भाई सुनो, मेरे पास भाजपा के 4-5 विधायक संपर्क में हैं।बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। राहुल भैया ने दावा करते हुए कहा, अरे भाई सुनो, मेरे पास भाजपा के 4-5 विधायक संपर्क में हैं। देखते हैं किसका संपर्क ज्यादा तगड़ा है। राहुल भैया का यह विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फेल रहा है।

उनके इस बयान के बाद राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट को लेकर सियासी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। भाजपा जहां तीसरी सीट पर अपने उम्मीदवार महेश केवट की जीत का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस भी अपने विधायकों को एकजुट रखने के साथ-साथ क्रॉस-वोटिंग की संभावनाओं पर नजर बनाए हुए है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल भैया का यह बयान भाजपा के उन दावों का जवाब है, जिनमें कांग्रेस विधायकों के संपर्क में होने की बात कही जा रही थी। ऐसे में दोनों दलों के बीच संख्या बल के साथ-साथ राजनीतिक रणनीति की भी परीक्षा होने वाली है।

राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट पर मुकाबला अब केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि संपर्क, रणनीति और राजनीतिक प्रबंधन का भी माना जा रहा है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही नेताओं के दावे और प्रतिदावे चुनावी माहौल को और गर्मा रहे हैं।

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल भैया का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है।

वायरल वीडियो में राहुल भैया कहते नजर आ रहे हैं, अरे भाई सुनो, मेरे पास भाजपा के 4-5 विधायक संपर्क में हैं। देखते हैं किसका संपर्क ज्यादा तगड़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.