ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

भीषण गर्मी में राहत का संकल्पः उत्कर्ष स्कूल रोड पर शुरू हुआ ‘जल मंदिर’, राहगीरों और स्कूली बच्चों को मिलेगा शीतल जल

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर शहर मे बढ़ती गर्मी और तपते मौसम के बीच सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायी मिसाल सामने आई है। ‘पंछी बचाओ अभियान’ और ‘सेवा बैंक’ के संयुक्त तत्वावधान में जोशी परिवार द्वारा उत्कर्ष स्कूल रोड पर जनसेवा के उद्देश्य से जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। यह पहल राहगीरों, यात्रियों और स्कूली बच्चों के लिए गर्मी के दिनों में बड़ी राहत साबित होगी। यह जल मंदिर स्वर्गीय माधवचंद जोशी, स्वर्गीय भगवती जोशी एवं स्वर्गीय दिलीप जोशी की पुण्य स्मृति में स्थापित किया गया है। शुभारंभ अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने इसे मानव सेवा और समाज के प्रति संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

राहगीरों और विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

उत्कर्ष स्कूल रोड पर स्थित यह जल मंदिर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की प्यास बुझाएगा। विशेष रूप से स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों, रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों और क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों को अब भीषण गर्मी में ठंडे पेयजल की सहज उपलब्धता होगी।

जनसेवा का बना प्रेरक केंद्र

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी सुनील बंसल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में परोपकार और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं तथा अन्य लोगों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।

इनका रहा विशेष योगदान

इस पुनीत सेवा कार्य को सफल बनाने में राकेश भाटी, बालकृष्ण दवे, अर्चना दवे, कालूराम (जनता होटल), हेमा गहलोत, राजेश रत्नावत, नीलिमा जोशी सहित ‘सेवा बैंक’ और ‘पंछी बचाओ अभियान’ से जुड़े अनेक स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जल मंदिर के शुभारंभ पर क्षेत्रवासियों ने जोशी परिवार की इस जनहितैषी पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय कदम बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.