ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

वायडी नगर मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 किलो डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश,मंदसौर जिला में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना वायडी नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महू-नीमच फोरलेन से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 किलो अवैध डोडाचूरा, बोलेरो वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. बघेल एवं सीएसपी श्री जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर 27 मई 2026 को महू-नीमच हाईवे फोरलेन पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान ग्रे रंग की महिन्द्रा बोलेरो जीप क्रमांक MP11BE0552 को रोका गया। वाहन में सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे तीन प्लास्टिक कट्टों से 60 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने बोलेरो वाहन और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हीरसिंह पिता हडमानसिंह राजपुरोहित (31 वर्ष) एवं बाबुसिंह पिता हडमानसिंह राजपुरोहित (28 वर्ष), निवासी कोरना थाना मण्डली जिला बालोत्रा राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना वायडी नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी डोडाचूरा कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई करने जा रहे थे।

जब्त सामग्री

  • 60 किलो अवैध डोडाचूरा
  • महिन्द्रा बोलेरो जीप
  • सैमसंग मोबाइल
  • रेडमी मोबाइल

पूरी कार्रवाई में थाना वायडी नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.