ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...

मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई सब्जियों के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे 324 किलो डोडाचूरा सहित पिकअप जब्त

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना गरोठ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 324 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है। आरोपी सब्जियों के नीचे विशेष स्कीम बनाकर मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सहित मशरूका जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील, एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

मुखबिर सूचना पर की नाकाबंदी

दिनांक 17 मई 2026 को सउनि. बालमुकुंद परमार को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक RJ17GB2340 में सब्जियों के नीचे अवैध डोडाचूरा छिपाकर मेलखेड़ा की ओर से बर्डिया अमरा होते हुए 8 लेन मार्ग की तरफ ले जाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नारिया बुजुर्ग फंटा, बर्डिया अमरा-गरोठ मेलखेड़ा रोड पर नाकाबंदी की। जांच के दौरान पिकअप वाहन में बैंगन, फूलगोभी, बंदगोभी, भिंडी और करेला की प्लास्टिक थैलियों के नीचे बनाई गई स्कीम में छिपाकर रखे गए 16 काले प्लास्टिक कट्टों से कुल 324 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया।

16 लाख से अधिक का मशरूका जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 6 लाख 49 हजार 500 रुपये कीमत का डोडाचूरा, परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन कीमत लगभग 10 लाख रुपये तथा दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

मामले में आरोपी असरब उर्फ अशरफ पिता ईस्माइल मंसूरी (26 वर्ष), निवासी मेलखेड़ा थाना शामगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें —

  • थाना गरोठ अपराध क्रमांक 325/2023 धारा 8/15/29 एनडीपीएस एक्ट
  • थाना शामगढ़ अपराध क्रमांक 33/2024 धारा 294, 323, 506 भादवि
  • थाना गरोठ अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट

शामिल हैं।

टीम की सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

(2)

थाना कोतवाली के एमडी तस्करी प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार

अब तक 06 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एमडी ड्रग्स प्रकरण में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 06 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मई 2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान (25 वर्ष), निवासी ग्राम दावतखेड़ी, मंदसौर को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से करीब 500 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं 500 ग्राम अफीम बरामद की गई थी।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना शहर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18, 22 एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपी

मुख्य आरोपी इमरान पठान से पूछताछ के लिए पुलिस ने 07 दिन का रिमांड लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें —

  • महावीर पिता रामसिंह चौहान, निवासी शनि विहार कॉलोनी
  • सादिक पिता शाकिर गढ़वी मुल्तानी, निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर
  • सलमान पिता अनवर शाह, निवासी श्रृंगार गली
  • शाकिर उर्फ चेला पिता शब्बीर उर्फ बाबू खां मेवाती, निवासी मदारपुरा चांदनी चौक मंदसौर

शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था।

एक और आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण की आगे की जांच के दौरान कोतवाली पुलिस ने आरोपी असलम हुसैन पिता अख्तर हुसैन (43 वर्ष), निवासी खिलचीपुरा, मंदसौर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी कई अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आना बाकी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा मामले की जांच लगातार की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.