ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मध्यप्रदेश में वर्ष 2027 में प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव संभव, अब जनता सीधे चुनेगी अध्यक्ष

भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। सरकार जिला पंचायत और जनपद पंचायत अध्यक्षों के चुनाव को प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की तैयारी कर रही है। यानी महापौर चुनाव की तर्ज पर अब जनता सीधे अपने अध्यक्ष का चुनाव कर सकती है।

फिलहाल जिला और जनपद पंचायत अध्यक्षों का चुनाव निर्वाचित सदस्य करते हैं। इस प्रक्रिया में कई बार जोड़-तोड़, दबाव और प्रलोभन के आरोप सामने आते रहे हैं। सरकार इन विवादों पर रोक लगाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रही है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को अन्य राज्यों की चुनाव प्रणालियों का अध्ययन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग को भी संभावित बदलावों को लेकर तैयारी शुरू करने को कहा गया है।

प्रदेश में पंचायत चुनाव भले ही गैरदलीय आधार पर होते हैं, लेकिन राजनीतिक दलों का प्रभाव पूरी तरह दिखाई देता है। कई बार स्पष्ट बहुमत नहीं होने पर राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आते हैं।

यदि सरकार प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली लागू करती है तो इसके लिए पंचायत अधिनियम में संशोधन करना होगा। वर्ष 2027 में प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं, इसलिए सरकार जल्द निर्णय ले सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.